www.khabarexpress.com |
|
| UniqueIdea.net Softwares SMS Jokes Poems Story Time Pass Facts | 09 January 2009 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City | Election | |
राजस्थान प्रदेश काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ बी डी कल्ला ने वासुदेव देवनानी के बयान को निराधार बताते हुए राजस्थान की मुख्यमंत्री को खुले मंच पर बहस की चुनौती दे दी है। डॉ बी डी कल्ला ने कहा कि वासुदेव देवनानी अपने कार्यकाल की बात करें और अपने विकास कार्यों को गिनाए तो अच्छी बात होगी। कल्ला ने कहा कि बीकानेर विश्वविद्यालय काँग्रेस सरकार में स्थापित हुआ था लेकिन भाजपा सरकार आज विश्वविद्यालय के लिए एक ईंट भी जुटा नहीं पाई है। यहाँ तक कि विश्वविद्यालय के संघटक कॉलेजों की घोषणा तक नहीं हो पाई है। कल्ला ने कहा कि वर्तमान सरकार ने बीकानेर के साथ भेदभाव करते हुए रेल बाईपास के मुद्दे को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया है। कल्ला ने बीकानेर की जनता को आश्वासन दिया है कि वे शीघ्र ही रेलमंत्री लालूप्रसाद यादव से मिलकर इस मुद्दे का हल निकलवाएंगे। कल्ला ने प्रेस काँफ्रेस में दावा किया कि उनके शासनकाल में बीकानेर में जितना विकास हुआ उतना आज तक कभी नहीं हुआ है।
|
Top Story of The Day Latest Articles
|
Education Special |
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives
| Sitemap | Can't
see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel
Festival 2007, Vartmaan Sahitya,
Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com
| khabarexpress.com
| uniqueidea.net
| hindinotes.com