www.khabarexpress.com |
| ||||||||||||||||||
| 09 January 2009 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City | Election | |
बीकानेर के दाऊजी रोड पर दिन दहाडे एक व्यक्ति से एक छोटे बालक ने रूपयों से भरा बैग उडा लिया। बताया गया है कि ठेकेदार बालकिसन हर्ष आज सुबह सत्रह हजार रूपयों से भरा बैग लेकर जा रहे थे। यह बैग बालकिसन हर्ष ने अपनी मोटरसाईकिल पर टांग रखा था। विश्वज्योति सिनेमा हॉल के पास एक बच्चे ने बालकिसन हर्ष को कुछ टोककर रोका और पलक झपकते ही बैग उडाकर फरार हो गया। ठेकेदार बालकिसन हर्ष ने बताया कि यह सब इतनी तेज गति से घटा कि वे सन्न रह गए। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सीटी शरत कविराज मौके पहच गए और मौके की नाकाबदी करवा दी लेकिन इस शातिर अपराधी बालक का कोई पता नहीं चला है। बालक को पकडने के लिए अलग अलग दल बनाकर रवाना कर दिए है। इधर पुलिस ने ठेकेदार बालकिसन हर्ष के बताए अनुसार इस बालक के हुलिए का स्केच भी तैयार करवा लिया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गई है।
|
Top Story of The Day Latest Articles
|
Education Special |
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives
| Sitemap | Can't
see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel
Festival 2007, Vartmaan Sahitya,
Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com
| khabarexpress.com
| uniqueidea.net
| hindinotes.com