www.khabarexpress.com |
| ||||||||||||||||||
| 09 January 2009 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City | Election | |
बीकानेर २९ दिसम्बर । धर्मनगरी बीकानेर में आगामी २० फरवरी से १२ मार्च तक महामण्डलेश्वर स्वामी प्रखरजी महाराज के सान्निध्य में आयोजित होने वाले लक्ष चण्डी महायज्ञ में ब्राह्मण भर्ती का कार्य चालू है। इस यज्ञ में भारत के विभिन्न प्रांतों से आचारवान, कर्मनिष्ठ व दोनों समय संध्या वंदन करने वाले १५०० ब्राह्मण भाग लेंगे। लक्ष चण्डी महायज्ञ समिति के अध्यक्ष सुभाष मित्तल ने बताया कि अब तक इस महायज्ञ में बनारस, प्रयागराज, हरिद्वार, वृंदावन, मेरठ, कर्णवास, भृगुक्षेत्र, नरवर, प्रतापगढ, रायबरेली, जोनपुर आदि क्षेत्र के ७०० से अधिक ब्राह्मण की भर्ती कर ली गई है। शेष ब्राह्मणों की भर्ती का कार्य भी चालू है। गौरतलब है कि इस महायज्ञ में बीकानेर क्षेत्र के १०० ब्राह्मण शामिल किये जायेंगे। लक्ष चण्डी महायज्ञ की तैयारियों को लेकर धरणीधर महादेव मन्दिर परिसर में उत्सव सा माहौल है। यज्ञ कार्य में अपनी सेवा देने के लिए धर्मपरायण जनता में होड सी मची हुई है।
|
Top Story of The Day Latest Articles
|
Education Special |
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives
| Sitemap | Can't
see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel
Festival 2007, Vartmaan Sahitya,
Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com
| khabarexpress.com
| uniqueidea.net
| hindinotes.com