भटनेर उद्योग, खादी एवं हस्तशिल्प मेला आयोजन समिति की बैठक आयोजित Regional Hindi Regional News, Regional Latest News, Regional Hindi News, Regional English News, Business News">
भटनेर उद्योग, खादी एवं हस्तशिल्प मेला आयोजन समिति की बैठक आयोजित Regional Hindi News : khabarexpress.com : The news portal of North India
हनुमानगढ, ३१ जनवरी ! भटनेर उद्योग, खादी एवं हस्तशिल्प मेला-२००७ के आयोजन की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में बुधवार को जिला कलैक्ट्रेट सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया । यह मेला राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय हनुमानगढ जॅक्शन में १६ फरवरी से २१ फरवरी तक आयोजित किया जाएगा । बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर श्री टी. रविकांत ने मेले में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को रोचक, आकर्षक व सारगर्भित बनाने के लिए निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि मेले की गतिविधियों के माध्यम से जिले की प्रतिभाएं , लोगों का हुनर तथा अलग-अलग क्षेत्रा में यहां के लोगों द्वारा किये गये नवाचार प्रतिबिम्बित होने चाहिए । उन्होंने मेले के दौरान स्कूली बच्चों की गायन व नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित करने के अलावा कृषि से जुडी सहायक गतिविधियों का प्रदर्शन करने के लिए निर्देशित किया । उन्होंने स्वरोजगार के क्षेत्रा में कार्य करने वाले व्यक्तियों की उपलब्धियों तथा उनके नवाचार युक्त प्रोजेक्टस के माध्यम से अन्य लोगों में प्रेरणा पैदा करने के लिए गतिविधियां शामिल करने के निर्देश दिए । बैठक के दौरान मेला आयोजन से सम्बन्धित विभिन्न गतिविधियों पर की गई बिन्दुवार चर्चा में उपस्थित अधिकारियों व सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किये । बैठक में यह तय किया गया कि मेले के उद्घाटन व समापन समारोह के अलावा प्रतिदिन अलग-अलग विभागों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक व मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंेगे । जिला कलक्टर ने मेला स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ - सफाई, प्रचार - प्रसार, स्टॉल्स लगाने, चिकित्सा व्यवस्था तथा अन्य बिन्दुओं पर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया । बैठक की कार्यवाही का संचालन करते हुए जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री पी. एन. शर्मा ने मेला आयोजन के लिए अब तक की गई तैयारियों के बारे में प्रकाश डाला तथा मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए सम्बन्धित विभागों से सहयोग का आग्रह ेकया । बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन ) श्री जे. पी. बुनकर, उपखण्ड अधिकारी श्री रतन सिंह लाम्बा व कोषाधिकारी श्री अरविन्द विश्नोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष श्री शिव रतन खडगावत व अन्य सदस्य उपस्थित थे ।