ई मित्रा कियोस्क से भरे जा सकेंगे बोर्ड परिक्षाओं के रिवेल्यूएशन फॉर्म
31 May
2007
डूंगरपुर जिला प्रशासन का माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से हुआ करार
डूंगरपुर ३१ मई/ जिले में सूचना प्रौद्योगिकी के विस्तार के माध्यम से क्षेत्रावासियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से गत दिनों जिला प्रशासन और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड,राजस्थान के मध्य एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
जिला कलक्टर नीरज के.पवन ने बताया कि जिला ई मित्रा सोसायटी के माध्यम से हुए इस करार के बाद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली विभिन्न परिक्षाओं के रिवेल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) फॉर्म जिले में सोसायटी द्वारा चल रहे ई मित्रा कियोस्कों पर जमा करवाये जा सकेंगे।
जिला कलक्टर ने इस संबंध में अपील की है कि जिला ई मित्रा सोसायटी द्वारा उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधा का लाभ लेंवे।
|