स्थानीय सार्दुलगंज स्थित डॉ. तनवीर मालावत कॉलेज ऑफ बायोसाइंसेज आगामी १२ व १३ जुन को कैरियर गाईडंस फार स्टूडेन्टस एण्ड पेरेन्ट्स २००७ विषयक सेमीनार आयोजित करने जा रहा है। ५ विषयों के विषय विशेषज्ञ इस दो दिवसीय सेमीनार में बीकानेर के युवाओं को रोजगार संबंधी व्याख्यान देंगे। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. पीआर जतकर ने बताया कि पांच विषयों में माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी पर राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के डिपार्टमेंट ऑफ लाइफ सांइस के प्रो. पीसी त्रिवेदी, केमेस्ट्री के लिए राजकीय डूंगर कॉलेज के सेवानिवृत्त व्याख्याता डॉ. पी आर भाटी बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन प्रबन्धन पर चुघ मेंसन के निदेशक नरेशचंद्र चुध जबकि कम्प्युटर साईस एण्ड मेनेजमेंट जयपुर के विभागाध्यक्ष डॉ. डी.पी शर्मा व्याख्यान देंगे। प्रो. जतकर के मुताबिक विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को इन सभी विषयों के बारे में विस्तृत जानकारी सहित इन विषयों के स्नातक व स्नातकोत्तर की विभिन्न व्यवसाइयों में प्लेसमेंट की संभावनाएं बतलाई जाएगी। साथ ही इन विषयों के विस्तार एवं नवीनतम आयाम व तकनीकों के बारे में शंका समाधान किया जाएगा। उन्होने बताया कि विद्यार्थियों व अभिभावकों को डॉ. तनवीर कॉलेज में भ्रमण कर समस्त प्रयोगशालाओं, लेबोरेट्रीज के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी भी दी जाएगी । डॉ. जतकर ने बताया कि सेमीनार के दुसरे दिन सभी विषयों से संबंधित विभागाध्यक्ष द्वारा काउंसलिंग सत्र का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें इन विषयों में स्नातक व स्नातकोत्तर को प्रवेश प्रक्रिया को विस्तृत रूप में बताया जाएगा एवं साथ ही इच्छुक विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।