धर्मेन्द्र की तुलना अटल-नेहरू से करने पर आपत्ति जताई
31 May
2007
बीकानेर ३१ मई/सावधान संस्था के संपादक दिनेश भदौरिया ने प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता कपिल नाथ भट्ट ने बीकानेर के सांसद धर्मेन्द्र की तुलना जवाहरलाल नेहरू और अटल बिहारी वाजपेयी के संसदीय काल से की है। आज प्रेस के जारी एक बयान में भदौरिया ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता के इस बयान को अशोभनीय बताते हुए कहा कि रूपहले पर्दे पर अपने जलवे दिखाकर स्टार छवि बनाने वाले सांसद धर्मेन्द्र की तुलना इन महान नेताओं से करना सार्थक नहीं है। जानकारी में रहे कि दिनेश भदौरिया ने सांसद धर्मेन्द्र को ३० मई के बाद बीकानेर में घुसने नहीं देने की चुनौती दे रखी है।
|