बीकानेर ३१ मई/ राजस्थान रोडवेज इन दिनों जबर्दस्त बदहाली के आंसू बहा रहीं है। एक रोना घाटे की मार तो दूसरी परिवहन विभाग की अनदेखी ।
समय समय पर अवैध वाहनों की धरपकड के लिए लाये जाने वाले अभियानों में अब परिवहन विभाग रोडवेज निगम को साथ नहीं लेता। इसके चलते धरपकड का अभियान रोडवेज निगम के लिए लाभकारी नहीं हो रहा है। उधर रोडवेज सूत्रों का कहना है कि परिवहन विभाग के अभियान की सिरे नहीं चढ रहे है। इसको लेकर परिवहन विभाग पर अपनी डफली अपनी राग वाली चरितार्थ हो रही है। पिछले वर्ष दिस. माह में अनाधिकृत रूप से चल रहे वाहनों की धरपकड के बाद परिवहन विभाग ने कार्यवाही की थी। इसके तहत अम्बेडकर सर्कील, जूनागढ बस स्टैंड, तीर्थ स्तंभ व गंगाशहर रोड पर चलाये गये अभियान में करीब २ दर्जन ट्रेवल्स एजेंसियों के खिलाफ कार्यवाही की गई । ३१ दि. तक चले अभियान को लेकर अभियान का लेकर अभियान समय में ही बुकिंग एजेंटो में हडकंप मच गया । मगर ज्यों ही अभियान समाप्त हुआ । ये बुकिंग ऐजेन्ट वापिस अपनी जगह काबिज हो गये। वर्तमान में हालात यह है कि ट्रेवल एजेंसियां पर इस अभियान का तथा कार्यवाही का कोई असर नही आ रहा है।