रेलवे वाशिंग का कार्य शूरू करवाने पर बीकानेर की अनेक संगठनों ने दी आरएम वी. के. रहेजा का आभार व्यक्त किया है। वंदे मातरम् मंच के पदाधिकारियों का शिष्ट मंडल भूत महारज के सानिध्य में आज रहेजा को बधाई देने पहुंचे । इस अवसर पर मंच के राजकुमार पारीक ने कहा कि वर्तमान में बीकानेर शहर की रेलवे फाटकों की समस्या जो की लम्बे समय से यहां के नागरिकों के लिए परेशानी बनी हुई थी जिसका काम शुरू होने पर आने वाले समय में इस समस्या से निजात मिल पायेगा। शहरी जन कल्याण सेवा संस्थान, राष्ट्रीय उपभोक्ता मंच के पदाधिकारियों ने रहेजा के इस कदम का स्वागत किया है। महिला प्रदेशाध्यक्ष मधु खत्री सहित महिला कार्यकर्ताओं ने रेलवे वाशिंग लाइन के कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। संरक्षक लाल चंद जोशी, चेयरमेन डॉ. मेघराज आचार्य आदि ने रेलवे फाटकों से उत्पन्न समस्याओं के लिए रहेजा के कदम को उचित ठहराया है।