www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
Exam Results: B.Sc. Part I (new) | M.A. (P) Sanskrit (new) | PG Dip. in Legal & For. Sc. (new) | PGDLL (new) | PGDCL (new) | M.Sc. (P) PHARMA.CHEM. (new) |
Get Result Alert on your mobile, SMS JOIN khabarexpress to 567678.
Education Special

Education Directory
Exam Results
Who is Who

Article
Tutorial
Information
Quote

Can't see Hindi ?
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search Photo  
RSS Feed
05 July 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City |
Free News on your website


क्रिकेटरों को बताए टिप्स, कहा फिटनेस पर दें ध्यान, राजसिंह डूंगरपुर ने किया खेलकूद प्रशिक्षण शिविरों का अवलोकन

31 May 2007
Add comment          Mail          Print          Write to Editor

 Educational Short Stories in Hindi

 डूंगरपुर ३१ मई/ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष महाराज राजसिंह डूंगरपुर ने गुरूवार सुबह यहां लक्ष्मण मैदान में जिला क्रिकेट संघ की ओर से चल रहे क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर एवं जनजाति खेलकूद प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन किया एवं प्रशिक्षु क्रिकेटरों को क्रिकेट की बारीकियों के बारे में बताया।
 आज प्रातः डूंगरपुर ने आधे घण्टे से अधिक समय तक नेट प्रेक्टिस पर बल्लेबाजों एवं गेंदबाजों को देखा। इस दौरान उन्होंने धर्मेन्द्र जोशी, सैयद साजिद अली, अनिल मीणा, कौशिक उपाध्याय, गौरव श्रीमाल, विशाल पटेल आदि के खेल की सराहना की । उन्होंने इन खिलाडियों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा करते हुए उनके स्टांस, ग्रीप, बेकलिफ्ट, तथा गेंदबाजी के दौरान रन अप, फोलो थ्रू, क्रीज के उपयोग, लाईन व लेंग्थ के बारे में विविध टिप्स बताए।
 उन्होंने कहा कि इस क्षेत्रा में बहुत सारी खेल प्रतिभाएं मौजूद है जिन्हें समुचित सविधाओं,उचित प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन की आवश्यकता है। उन्हने खिलाडयों को फिजीकल फिटनेस पर जोर देने की सलाह देते हुए कहा कि वे इसके लिए कडी मेहनत करें । उन्होंने खिलाडयों को बताया कि इस समय विश्व में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलेण्ड के खिलाडी सर्वाधिक फीट हैं। यही कारण है कि इनका प्रदर्शन प्रायः अच्छा रहता है। उन्होंने खिलाडयों को नेट प्रेक्टिस के साथ-साथ अधिकाधिक मैच खेलने की हिदायत दी जिससे खिलाडयों को अपने प्रदर्शन  का मूल्यांकन करने एवं  मैच टेम्प्रामेन्ट बनाने में मदद मिल सके।
 इस अवसर पर जिला क्रि्रकेट संघ के सचिव करूणेश जोशी, प्रशिक्षक एवं तकनीकी सलाहकार चंद्रशेखर जोशी,  उपाध्यक्ष रोशन के. दोषी व अशोक जोशी, मिडिया प्रभारी वीरेन्द्रसिंह बेडसा, संयुक्त सचिव जितेन्द्र श्रीमाली, आयोजन सचिव रहमत उल्ला खान, विनोद जोशी, धीरज टेलर व पूर्व क्रिकेटर अशफाक खान आदि उपस्थित थे।
 इस अवसर पर राजसिंह डूंगरपुर ने लक्ष्मण मैदान पर ही राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद के तत्वाधान में चल रहे खेलकूद प्रशिक्षण शिविर का भी अवलोकन किया। शिविर निदेशक विजय सिंह शक्तावत व जिला खेल अधिकारी प्रेमचंद शर्मा ने उनका स्वागत करते हुए शिविर संबंधी जानकारी दी। राजसिंह डूंगरपुर ने इस अवसर पर विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों से खिलाडयों की फीटनेस, खेल कौशल आदि के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि इसके लिए एक समयबद्ध खेल योजना एवं नीति होनी चाहिए तथा इन शिविरों का फोलोअप भी लिया जाना चाहिए।



Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News:

Comments to this News
we are agree with that point that
that is right person but we dont belive about this thing be.
nothing doing buy then our district

if i am somthig wrong
sorry for

my name shambhusingh chouhan(bana)

C.A

I AM ALSO PROPER FROM DUNGERPUR
, shambhusingh (19/07/2007 04:25:55)

 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
Related Latest  


Top Story of The Day
Latest Articles
Bharat Bandh - Nandlal Vyas and BJP Worker

Back to home


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap

Special Edition
:
Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela