बीकानेर, जिला कलक्टर श्रेया गुहा ने चार वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में दलों का गठन किया है, इनमें दो राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी व दो अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल है। यह दल ं अलग-अलग क्षेत्रों में आम जन को पॉलिथिन के उपयोग से होने वाले नुकशान के बारे में बताने व समझाईश करने का कार्य कर रहा है। एक अगस्त रविवार से प्लास्टिक के कैरी बैग के उपयोग करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करेंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर राजेन्द्र मिश्रा ने बताया कि शनिवार को जिला रसद अधिकारी, नगर निगम आयुक्त, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक व राजस्थान राज्य प्रदूषण मंडल के स्थानीय अधिकारी अपने विभाग के निरीक्षकों व अन्य कर्मचारियों के साथ जिला मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्रा के विभिन्न सभी श्रेणी के व्यापारियों व दुकानदारों से व्यक्तिश संफ कर उन्हें नियमों के बारे में विस्तार से बताया। जिला कलक्टर श्रेया गुहा ने सभी छोटे बडे व्यवसाइयों, उद्योग पतियों व आम जन से आग्रह किया है कि एक अगस्त से पूरे राजस्थान में लगने वाले पॉलिथिन के कैरी बैग्स के प्रतिबंध को लागू करने में परोक्ष-अपरोक्ष रूप में मदद करें। उन्होंने कहा कि पॉलिथिन के कारण नाले व नालिया अवरुद्ध हो जाती है अन्न व खाद्य पदार्थों के साथ पॉलिथिन की थैलियां खाकर पशु बीमार होकर अकाल मृत्यु का शिकार हो जाते है। प्लास्टिक कैरी बैग्स जल्दी नष्ट नहीं होते है, जिससे पर्यावरण प्रदूषित होता ह ।