ग्रामीण हाट में 6 अगस्त से तीज उत्सव प्रारम्भ
31 Jul
2010
बीकानेर ग्रामीण हाट, बीकानेर में 6 अगस्त से 15 अगस्त तक दस दिवसीयतीज उत्सव-2010मेला प्रारम्भ होने जा रहा है जिसमें ग्रामीण हाट की सभी 37 स्टॉलों हेतु बुंकिग जिला उद्योग केन्द्र कार्यालय में प्रारम्भ कर दी गई है। इस अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों जैसे जयपुर, जोधपुर ,कोटा एवं भीलवाडा के दस्तकारों से सम्र्पक कर बुकिंग की जा रही है। सावन माह होने के कारण महिलाओं का विशेष ध्यान में रखते हुवे तीज उत्सव-2010 विशेष रूप से लगने वाली स्टॉलों में से कसीदायुक्त सॉडिया, राखियां, कसीदकारी टॉप, कुर्ता बिन्दियां लखनऊ चिकन वस्त्र, एवं गृह संबधी बैड-सीट, बैड कवर, हैण्डीक्राफ्ट उत्पाद हाथों से निर्मित शुद्ध मसाले इस मेले के आकर्षण होंगें। तीज उत्सव-२०१० हेतु कुछ ही स्टॉले शेष है जो दस्तकार अपनी स्टॉल बुंकिग करवाना चाहते है व शीध्र ही जिला उद्योग केन्द्र कार्यालय में कार्यालय समय में सम्र्पक कर अपनी स्टॉल बुक करवा सकते है।
|