KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Job Seeker from Rajasthan,Jaipur,Jodhpur,Ajmer,Bikaner,Mumbai,Delhi,

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

Search any word's definition online at pelagiandictionary.com

Search Photo  
RSS Tuesday, February 14, 2012


राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह डा. राजकीय करणी सिंह स्टेडियम में
31 Jul 2008

राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह डा. राजकीय करणी सिंह स्टेडियम में 15 अगस्त 08 को पूर्ण गरिमा व उल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। सभी कार्यक्रमों का महाभ्यास 12 अगस्त 08 को पूर्व गणवेश में आयोजन स्थल पर होगा।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


बीकानेर, 31 जुलाई। राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह  डा. राजकीय करणी सिंह स्टेडियम में 15 अगस्त 08 को पूर्ण गरिमा व उल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। सभी कार्यक्रमों का महाभ्यास 12 अगस्त 08 को पूर्व गणवेश में आयोजन स्थल पर होगा।
 स्वाधीनता दिवस समारोह के तैयारियों की समीक्षा बैठक गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में सामान्य प्रशासन विभाग के शासन सचिव  तपेश पंवार की अध्यक्षता हुई। बैठक में संभागीय आयुक्त प्रीतम सिंह, जिला कलक्टर शिखर अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक हवा सिंह घुमरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
 पंवार ने कहा कि तीन दिवसीय राज्य स्तरीय समारोह के दौरान प्रथम दिन 13 अगस्त को जन सुनवाई का कार्यक्रम व मंत्री मंडल की बैठक होगीं । जन सुनवाई के दौरान लोगों की समस्याओं का निराकरण मौके पर ही मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। जिन विभागों में जन समस्या निराकरण प्रकोष्ठ खुले हुए है वे पंजीबद्ध होने वाली समस्याओं का समाधान जहां तक संभव हो पहले से कर दें तथा जिनका निदान होना संभव नहीं है। उन समस्याओं के बारे में शिकायतकर्ता को लिखित में बता दिया जाए।
 शासन सचिव ने कहा कि परेड में हिस्सा लेने वाले पुलिस के जवान,एन.सी.सी., स्काउट व गाइड का चयन अभी से कर शुक्रवार से पूर्वाभ्यास प्रारंभ कर दें। स्वाधीनता दिवस समारोह के दौरान कानून व्यवस्था के मध्य नजर जितना पुलिस बल आवश्यक है वह आस-पास के जिलों से जुटाया जाए। इसके अलावा और जरूरत हो तो उसकी सूचना पुलिस महानिदेशालय को देकर जरूरत के मुताबिक जाब्ता मंगवा लिया जाए।
  पंवार ने कहा कि डा0 करणी सिंह स्टेडियम में भारतीयम् व शारीरिक व्यायाम का प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को एक ही गणवेश में रहे इसकी भी व्यवस्था की जाए तथा सामूहिक लोकनृत्य घूमर में जो छात्राएं हिस्सा ले रहीं है उनकी पोशाक प्रभावी व स्थानीय प्रचलन की होनी चाहिए। स्टेडियम में लोगों के बैठने, सुगमता से कार्यक्रम को देखने, जनरेटर, पेयजल व चिकित्सा आदि की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों के उद्घाटन व शिलान्यास होने  वाले है वे अपने आमंत्रण पत्रों का अनुमोदन विभाग के शासन सचिव से करवा लें।
 शासन सचिव ने कहा कि जिन विभागों की यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा मांग पत्र दे रखें है और अगर वे शासन सचिवालय में प्रेषित किए हुए है तो उन सभी लम्बित प्रकरणों का निस्तारण करने की कार्यवाही की जाए। साथ ही विभाग के अधिकारी अपनी समस्याओं के बारे में विभाग के शासन सचिव को एक नोट लिखकर अवगत करवा दें। उन्होंने जोधपुर विद्युत वितरण निगम के अभियंता को निर्देश दिए कि सडकों के निर्माण कार्यों के बाद में जो खम्भे  स्थानान्तरित होने है उन्हें अगले तीन दिनों में स्थानान्तरित कर दिया जाए।
 बैठक में संभागीय आयुक्त प्रीतम सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं को अधिकारी अपने स्तर पर भी चिन्हित कर उन्हें निस्तारित करने का कार्य कर । जिला कलक्टर शिखर अग्रवाल ने बताया कि राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह से जुडी सभी तैयारियां प्रगति पर है। पुलिस अधीक्षक हवा सिंह घुमरिया ने बताया कि पुलिस परेड व टैटू शो का अभ्यास तीसरी बटालियन  आर.ए.सी. परिसर में शुक्रवार से प्रारंभ हो जाएगा। हिस्सा लेने वाले घोडे व मोटर साइकिल सवार बीकानेर पहुंच चुके हैं।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Karni Singh Stadium Independence Day

Pelagian Dictionary

स्तरीय
स्वाधीनता
दिवस
समारोह
डा.
राजकीय
करणी
सिंह
स्टेडियम
में


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Tisha Khanna


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares