जयपुर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बाबू लाल नागर ने बताया कि जिला कलेक्टरों को निर्देश दिये गये हैं कि खाद्य पदार्थो के उत्पादकों को जिन्होंने सम्बन्धित विभागों से लाईसेंस प्राप्त कर रखे हैं वहां निरीक्षण एवं सेम्पल लेने का कार्य प्रारम्भ करें।खाद्य मंत्री ने आम जन से अपील करते हुए कहा है कि अभियान के दौरान जानकारी मिली है कि बहुत से ऐसे लोग हैं जो चोरी छिपे मिलावट व नकली माल बनाने के काम में लगे हुए है ऐसे लोगों की जानकारी खाद्य विभाग के कन्ट्रोल रूम में मिलावट, जमाखोरी तथा नकली माल बनाने और बेचने वालों की जानकारी दें। कन्ट्रोल रूम के फोन नं. 2227352 तथा फैक्स नं. 2227250 पर स सन्दर्भ में सूचना दी सकती है। इसके अलावा उन्हें स्वयं भी मोबाइल नम्बर 9414388188 पर भी उपलब्ध करायी जा सकती है। ऐसी शिकायतों पर भी कार्यवाही होगी। श्री नागर ने बताया कि हाईवे पर चलने वाले ढाबों पर खाद्य सामग्री अधिक कीमत पर बेचे जाने की निरन्तर शिकायतें मिल रही हैं, ऐस ढाबों पर कार्यवाही करने के अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि आम जन से मिलावट, जमाखोरी और नकली माल की सूचना पर जिलों में त्वरित कार्यवाही होगी। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा। उसे कार्यवाही उपरान्त सूचित किया जायेगा। उन्होनें बताया कि मिलावट करने वाले और नकली माल बनाने वाले मानवता के दुश्मन बन गये हैं। खाद्य मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा वर्ष 2009-0के बजट भाषण में भी घोषणा की गई है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली की व्यवस्था को प्रभावी एवं सुदृढ करना आवश्यक है, ताकि गरीब एवं बीपीएल परिवारों को मिलने वाली सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें। किसी भी कीमत पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत उपलब्ध वस्तुओं की कालाबाजारी नहीं हो तथा इस सम्बन्ध में जन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शुद्घ के लिए युद्घ एक अभियान के रूप में लगातार चलाया जा रहा है।