बीकानेर । पैरावेट्स एसोसियेशन के बैनर तले शुक्रवार को प्रशिक्षित पशुधन सहायक एवं छात्रों ने जिला कलक्टर कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर एडीएम सिटी को मुयमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रदेश में रिक्त पशुधन सहायकों के पदों पर शीघ्र भर्ती की मांग की। इस संबंध में विकास महला ने मुख्यमंत्री के नाम भेजे ज्ञापन में बताया कि प्रदेश में पशुपालन विभाग में 500 पद पशुधन सहायक के रिक्त पडे है। इन पदो के रिक्त होने से पशुओं की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकुल प्रभाव पड रहा है। जबकि प्रदेश में सैकडों प्रशिक्षित पशुधन सहायक बेरोजगार है। ज्ञापन में बताया कि जे.के.ट्रस्ट जिसका रजिस्ट्रेशन मुबई में है। इसके द्वारा राजस्थान में गैर कानूनी रूप से एन.जी.ओ. के माध्यम से मात्र 6 माह का कोर्स करवाकर गोपाल पदों पर अनियमित रूप से भर्तिया की गई है जो कि नियमों के विरूद्ध है। ज्ञापन में जो 900 पदो पर नियमों को ताक में रखकर नियुक्तिया की गई है उनकी जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन में गोपाल के स्थान पर दो वर्षीय कोर्स पशुधन सहायक-डिप्लोमा पशुपालन पास विद्यार्थियों की नियुक्ति करने की मांग की है।