इस्लामी प्रतियोगिता - 2 अगस्त को
31 Jul
2009
बीकानेर। हर बार की तरह इस बार भी मदरसा सबिलुस्सलाम के तहत इस्लामिक व दीगर मालूमात प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है यह प्रतियोगिता दो वर्गो में होगी। पहले आयु वर्ग मे 8 से 18 वर्ष तक, और दूसरे आयु वर्ग में 19 वर्ष से 35 वर्ष तक बालक-बालिकाए भाग लेगें। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कमेटी की ओर से जारी फार्म मय शुल्क 20 रू. रखी गई हैं। परीक्षा का प्रारूप 50 प्रश्नो पर आधारित होगा, जिसमे तीस प्रश्न इस्लामी इतिहास व अन्य दीगर मालूमात पर आधारित होगें। प्रतियोगिता में प्रथम, व द्वितीय व तीसरे स्थान पर पाने वालो को आकर्षक पुरस्कार और सात अन्य को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा। यह समारोह 5 अगस्त, 2009 को बाद नमाज ईशा मदरसा सबिलुस्सलाम में रखा गया हैं।
फार्म प्राप्त करने के लिए निम्न स्थानो पर सम्फ किया जा सकता हैं इब्राहीम किराणा स्टोर, सैयद चौक, तेलियो की नई मस्जिद के पास, दाउदी मेडीकल स्टोर, मोहल्ला तेली-लोहरान, नूर मेडीकल स्टोर, सिटी कोतवाली के पास, अब्दुल मुतलिब, नूरानी मस्जिद के पास, रफीक जनरल स्टोर, मदीना मस्जिद के नीचे, इमरान मेडिकोज, मुस्तफा मस्जिद, चुंगी चौकी, अमानत फैन्सी स्टोर, फड बाजार, बीकानेर। प्रतियोगिता 2 अगस्त 2009, रविवार, समय सुबह 10 बजे, स्थान है जामिआ सबिलुस्सलाम, तेलियो की नई मस्जिद के पास, फड बाजार, बीकानेर।
|