बाडमेर रिफाइनरी का प्रस्ताव विचाराधीन
31 Aug
2007
नई दिल्ली, ३० अगस्त सरकार ने माना कि राजस्थान के बाडमेर जिले में रिफाइनरी लगाने का प्रस्ताव तेल एंव प्राकृतिक गैस निगम के विचाराधीन है और कंपनी ने इस दिशा में कई कदम भी उठाए है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री मुरली देवडा ने लोकसभा में इस बारे में पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा है कि ओएनजीसी ने बाडमेर क्षेत्र में रिफाइनरी लगाने के सम्बन्ध में राज्य सरकार से विभिन्न करों एवं शुल्कों में रियायतों की मांग की हैं इसके अलावा रिफाइनरी के बारे में इंजीनियर्स इंण्डया लिमिटेड के जरिए तकनीकी व्यवहारिकता का अध्ययन कराया हैं मैसर्स नेक्सेट से बाजार अध्ययन और एसबीआई कैपिटल मार्केट से वित्तीय आकलन कराया हैं देवडा ने कहा है कि बाडमेर क्षेत्र में मिला कच्चा तेल भारी किस्म का है, जिसे परिवहन के लिहाज से उच्चताप पर रखना होगा। क्षेत्र में तेल उत्पादन लम्बें समय तक उच्चस्तर पर बनाए रखना मुश्किल होगा, इसलिए रिफाइनरी लगने की स्थिति में कच्चे तेल का आयात भी जरूरी होगा।
|