’चक दे! इण्डिया‘ ऑस्कर लाइब्रेरी में
31 Aug
2007
नई दिल्ली, ३० अगस्त बाक्स आफिस की सफलता के सोपान पर चढने के बाद अब ’चक दे! इण्डिया‘ ने एक और मुकाम हासिल किया है। अब यह फिल्म ऑस्कर लाइब्रेरी का हिस्सा बनने जा रही हैं इस फिल्म की पटकथा मारग्रेट हेनरिक लाइब्रेरी (ऑस्कर लाइब्रेरी) में रखी जाएगी और इसका इस्तेमाल सिर्फ अनुसंधान के लिए ही किया जा सकेगा। बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान अभिनीत इस फिल्म की एक प्रति एकेडेमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट एण्ड सांइसेज को भेजी गई है। यह अकादमी ही ऑस्कर अवार्ड वितरित करती है। ऑक्सर लाइब्रेरी में शामिल किए जाने के आमत्रण मिलने से स्पष्ट हो गया है। कि ऑस्कर अकादमी ने भी इसे साल की बेहतरीन फिल्मों में शुमार किया है।
|