चार राजस्व शिविर आज
31 Aug
2007
हनुमानगढ ३१ अगस्त। राजस्व समस्याओं का निस्तारण करने के लिए जिले में चल रहे ग्रामवार समस्या समाधान (राजस्व) शिविरों की कडी में शनिवार को चार शिविरों का आयोजन होगा। जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने बताया कि शनिवार १ सितम्बर को कोहला, दुलमाना, फतेहपुर तथा सिलवाना खुर्द में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
इन शिविर के दौरान विभिन्न राजस्व कार्य जैसे नामान्तरण, खातेदारी अधिकारों की सनद जारी करना, कृषि भूमियों का अकृषि में संपरिवर्तन, पासबुक वितरण, खाता विभाजन, टी.सी. से पुख्ता आवंटन, स्मॉल पेच, मिडियम पेच, प्रतिलिपि देना, अदेयता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व मूल निवास प्रमाण पत्र, राजकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाना, कृषि साख समितियों के प्रकरण, पेंशन व अन्य राजस्व सम्बन्धी कार्य किए जाऐंगे ।
|