जैन समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात
31 Aug
2008
जयपुर, मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे से शनिवार को यहां मुख्यमंत्री निवास पर जैन समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से अहिंसा के पर्व पर्यूषण के दौरान राज्य में जीव हिंसा न होने देने एवं इस दिन राजस्थान में कत्लखाने बंद रखने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री राजे ने भगवान महावीर के अहिंसा के सिद्धान्त को सम्पूर्ण मानव समाज द्वारा अपनाने की आवश्यकता जताते हुए तत्काल प्रभाव से पर्यूषण पर्व के दौरान कत्लखाने बंद रखने के आदेश जारी करने के लिए निर्देश दिए।
प्रतिनिधि मण्डल में श्री जैन श्वेताम्बर महासभा के उमराव मल चोरडिया, श्री जैन श्वेताम्बर तपागच्छ महासभा के नरेन्द्र लूणावत, श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के जसराज बुरड, श्री जैन श्वेताम्बर महासभा के नोरतनमल श्रीमाल, दिगम्बर जैन महा समिति एवं राजस्थान जैन सभा के महेन्द्र कुमार पाटनी, श्री दिगम्बर जैन एकता मंच के सत्येन्द्र कुमार बैद, महिला जाग्रति संघ की श्रीमती विमला गोधा आदि शामिल थे।
|