बीकानेर। शिक्षा विभगीय मंत्रालयिक कर्मचारी पुरस्कार एवं सम्मान समारोह 9 अक्टूबर को आयोजित होगा। समारोह में माशि निदेशक ने पुरस्कार एवं सम्मान समारोह के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं तथा 20 सितम्बर तक अभिशंषा के साथ भिजवाने के आदेश प्रदान किये। समारोह में निदेशालय माध्यमिक व प्रारंभिक के 32 कार्मिकों को पुरस्कार दिये जाएंगे। जबकि निदेशक प्राशि एक एक कार्मिक का बिना आवेदन के आधार पर पुरस्कार के लिये चयन कर सकेंगे इसके लिए प्रा एवं मा शिक्षा निदेशालय के अतिरिक्त निदेशक प्रशासन को अपने स्तर पर तीन कार्मिकों के नाम का एक पैनल निदेशक माशि को 20 सितम्बर तक देना हगा। अंतिम चयन माशि द्वारा किया जायेगा। मंडल अधिकारी माध्यमिक अपने तथा प्रारंभिक मंडल से अधिकतम 10 कार्मिकों के प्रस्ताव निदेशालय को अनुशंषा के साथ भेजने होंगे। मंडल स्तर पर अंतिम चयन के लिए समिति का गठन किया गया है। डिप्टी डायरेक्टर माध्यमिक नोडल अधिकारी व प्रारंभिक, डीईओ माध्यमिक एवं प्राथमिक मंडल मुख्यालय व प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को सदस्य बनाया गया है। समिति माध्यमिक एवं प्रारंभिक से प्राप्त प्रस्तावों पर विचार कर उन सभी प्रस्तावों में से चयन करने के लिए अधिकृत होंगे। उन्हीं कर्मचारियों को पुरस्कार दिये जाएंगे जिनकी न्यूनतम सेवा शिक्षा विभाग में 15वर्ष की हो चुकी हो। कार्यालय संस्थानों में कार्यरत पात्र कर्मचारी अपना आवेदन पत्र जिला रसद अधिकारी को 5 सितम्बर तक उपलब्ध करवाएंगे। संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी प्राप्त आवेदन पत्रों को 10 सितम्बर 09 तक आवश्यक रूप से उपलब्ध करायेंगे तथा मंडल अधिकारी अपने अधीनस्थ कार्यालयों से प्राप्त आवेदन पत्रों से प्राप्त आवेदन पत्रों में से 10 कार्मिकों का नाम अंतिम रूप से चयन कर उनके प्रस्ताव माशि को 20 सितम्बर तक भिजवाया जाने होंगे। मंडल अधिकारियों से प्राप्त प्रस्तावों पर अंतिम रूप से प्रत्येक इकाई से दो-दो कार्मिकों का चयन निदेशालय स्तर पर गठित कमेटी के जरिये किया जायेगा।