बीकानेर। राज्य सरकार जहां सरकारी कर्मचारियों के छठे वेतन मांग को मानकर वेतन भुगतान कर रही है वहीं दूसरी ओर कई ऐसे विभाग हैं जहां आज भी छठे वेतनमान की मांगें पूरी नहीं हो रही है। इसके चलते पूर्व लोक जुम्बिश कर्मचारी जो पहले सर्व शिक्षा अभियान में कार्य कर रहे हैं उन कर्मचारियों को आज तक कोई वेतन निश्चित नहीं है तथा इन कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन से कम वेतन दिया जा रहा है। इसके चलते गुस्साए कर्मचारियों ने सोमवार को राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद जयपुर को पत्र प्रेषित कर लिखा कि राज्य में सभी विभागों में छठे वेतन का लाभ राज्य कर्मचारियों को दिया जा रहा है जबकि इन कर्मचारियों को अभी तक छठे वेतनमान के लाभ से वंचित रखा गया है। इन कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन में वृद्धि कर छठे वेतनमान का लाभ दिया जाए।