सुविधाओं से वंचित हैं मूक बधिर विद्यालय
31 Aug
2009
बीकानेर। राजकीय मूक बधिर विद्यालय बीकानेर में पिछले कुछ समय से रिक्त पडे विशेष अध्यापक द्वितीय, विशेष अध्यापक तृतीय, वार्डन, कंपाउंडर, लेडी मैटर्न, स्वीपर, कुक, वाहन चालक के एक-एक पद तथा विशेष अध्यापक तृतीय के 6 पद रिक्त हैं जिसके चलते मूक बधिर छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। इस सबंध में छात्रों के अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधिकारी भंवलाल बिश्नोई को ज्ञापन प्रस्तुत कर विद्यालय में रिक्त पदों को भरने तथा छात्रावास का वार्डन संवेदनशील न होने के कारण मूक बधिर बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। अभिभावकों ने विद्यालय की व्यवस्था सुचारू रूप से करवाने की मांग की तथा जिला शिक्षा अधिकारी भंवरलाल बिश्नोई का मूक बधिर छात्रों के अभिभावकों ने घेराव किया इस संबंध में बिश्नोई ने कहा उनके पास विशेष अध्यापक उपलब्ध नहीं है तथा सप्ताह भर के अंदर को विशेष अध्यापकों की व्यवस्था करवा दी जाएगी।
|