बीकानेर। वरिष्ठ नागरिक समिति द्वारा मासिक स्वास्थ्य वार्ता के तहत रविवार को तुलसी कुटीर सादुलगंज में बढती उम्र के साथ हृदय रोगों की आशंका विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। इस मौके पर हृदय रोग चिकित्सक डॉ. आर.एल.रांका ने रोग के कारणों पर चर्चा की और कहा कि हृदय रोग बढती उम्र के साथ-साथ शरीर के अंगों में शिथिलता पैदा कर देता है तथा रक्त प्रवाह के लिए पम्पिंग शक्ति कमजोर हो जाती है। डॉ.रांका ने बताया कि यह रोग मोटापा, फास्टफूड के सेवन, वसा के अधिक प्रयोग करने तथा तम्बाकू सेवन से कोलेस्ट्राल जमने व अनुवांशिक कारणों से भी होता है उन्होंने कहा कि बढती उम्र में इस रोग के प्रति पूर्ण सतर्क रहने की सलाह दी। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिकों ने डॉ. रांका से हृदय रोग के बारे में चर्चा की। कार्यक्रम में सभी आगंतुकों का धन्यवाद समिति के अध्यक्ष डॉ. कालीचरण माथुर ने किया तथा ऐसे आयोजनों करवाने पर बल दिया।