चन्दूराम का अन्तिम संस्कार सम्पन्न
31 Oct
2006
घडसाना किसान आन्दोलन के मृतक किसान चंदूराम का आज
घडसाना किसान आन्दोलन के मृतक किसान चंदूराम का आज शाम उसके पैतृक गाँव दस एल एम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। चंदूराम के अंतिम संस्कार में प्रदेश काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ बी डी कल्ला, डॉ चंद्रभान, रघु शर्मा, विजयलक्ष्मी विश्नोई, किसान नेता संत लेखा सिंह्, बल्लभ कोचर सहित हजारों लोग मौजूद थे। किसानों ने चंदूराम अमर रहे क नारे लगाकर श्रद्धांजली दी। गौरतलब है कि चंदूराम के शव को लेकर करीब आठ दिन गतिरोध बना रहा था और कल उसका पोस्टमार्टम करने के बाद गतिरोध टूटा।
|