इन्दिरा गॉधी को श्रद्वामय स्मरण
31 Oct
2006
इन्दिरा गॉधी को श्रद्वामय स्मरण

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की पुण्य तिथि आज पूरी श्रद्वा के साथ मनाई गई। शहर काँग्रेस कार्यालय में बीकानेर शहर जिला काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जनार्दन कल्ला की अध्यक्षता में श्रद्वांजली सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में श्रीमति इंदिरा गाँधी के छायाचित्र पर पुष्पांजली अर्पित की गई। जनार्दन कल्ला ने इस मौके पर कहा कि श्रीमति गाँधी एक आत्मविश्वासी व निडर महिला थीं जिन्होंने देश की समस्याओ का बडी सहजता से सामना किया। इस मौके बीकानेर नगर परिषद के सभापति मकसूद अहमद ने श्री मति गाँधी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। नगर परिषद के पूर्व उप सभापति ताज खां ने भी श्रीमति गाँधी को एक ऐसी नेत्री बताया जिसने अपना पूरा जीवन देश के नाम समर्पित कर दिया। शहर काँग्रेस के गजेन्द्र साँखला, अब्दुल रहमान, अजवर अजमेरी, राजकुमार किराडू, एन एस यू आई के शहर अध्यक्ष हर्षवर्द्वन जोशी, प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर कच्छावा, गिरधर जोशी सहित कईं लोग इस सभा में मौजूद थे। इसी तरह देहात कग्रेस की ओर से पब्लिक पार्क स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर देहात अध्यक्ष लक्ष्मण कडवासरा, खादी बोर्ड के पूर्व चेयरमेन भवानीशंकर शर्मा, नटवर जोशी, ललित आजाद, शिवशंकर हर्ष भी मौजूद थे।
|