स्वरोजगार ऋणों के लिए साक्षात्कार आज
31 Oct
2007
राजस्थान अनुसुचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य निगमों से स्वरोजगार के लिए ऋण लेने के इच्छुक अनुसुचित जाति ,जनजाति, सफाई कर्मचारी वर्ग व अन्य पिछडा वर्ग के आवेदकों के लिए साक्षात्कार की तिथि का निर्धारण किया गया है।
हनुमानगढ,३१ अक्टूबर । राजस्थान अनुसुचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य निगमों से स्वरोजगार के लिए ऋण लेने के इच्छुक अनुसुचित जाति ,जनजाति, सफाई कर्मचारी वर्ग व अन्य पिछडा वर्ग के आवेदकों के लिए साक्षात्कार की तिथि का निर्धारण किया गया है।
निगम के परियोजना प्रबन्धक श्री सुमेर सिंह ने बताया कि अनुसुचित जाति ,जनजाति व सफाई कर्मचारी वर्ग के आवेदकों के साक्षात्कार १ नवम्बर, अन्य पिछडा वर्ग के आवेदक के लिए २ नवम्बर तथा अल्पसंख्यक वर्ग के व्यक्तियों के साक्षात्कार ३ नवम्बर को लिये जाऐंगे। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार राजस्थान अनुसुचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम कार्यालय जिला कलैक्ट्रेट परिसर के प्रथम तल में स्थित कमरा नम्बर २२० में होंगे।
|