जिले में २२ नवीन राजस्व ग्राम घोषित
31 Oct
2007
राज्य सरकार ने राजस्थान लेण्ड रेवेन्यु एक्ट १९५६ के प्रावधानों के अनुसरण में जिले के २२ मजरा/ ढाणियों को नवीन राजस्व ग्राम घोषित किया है।
डूंगरपुर ३१ अक्टूबर/राज्य सरकार ने राजस्थान लेण्ड रेवेन्यु एक्ट १९५६ के प्रावधानों के अनुसरण में जिले के २२ मजरा/ ढाणियों को नवीन राजस्व ग्राम घोषित किया है।
जिला कलक्टर नीरज के. पवन ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले की तहसील डूंगरपुर के अगनिया फला, कराता, धुमणिया, लांबा भाटडा, सेंगानमहुडी, चितरेटी, नालफला, धाणी, भीमसौर, मोदरा और खेरवाडा ग्रामों को नवीन राजस्व ग्राम घोषित किया गया है।
इसी प्रकार तहसील सागवाडा में पाडलिया घाटा, तातोला, खेमावासा, मेणोर, नवाघरा, कानेला, सुरमणा एवं वाघमारिया, आसपुर तहसील अन्तर्गत नेपालपुरा एवं गोठमहुडी तथा सीमलवाडा तहसील में नवाघरा को नवीन राजस्व ग्राम घोषित किया गया है।
|