उपभोक्ताओं के हितो को घ्यान रखते हुये विशेष निरीक्षण
31 Oct
2007
नियंत्रक विधिक माप विज्ञान राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार दीपावली त्योहार पर विशेष रूप से उपभोक्ताओं के हितो को घ्यान रखते हुये विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जायेगा, जो मार्च-०८ तक जारी रहेगा।
श्रीगंगानगर, ३१ अक्टूबर/ नियंत्रक विधिक माप विज्ञान राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार दीपावली त्योहार पर विशेष रूप से उपभोक्ताओं के हितो को घ्यान रखते हुये विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जायेगा, जो मार्च-०८ तक जारी रहेगा।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक श्री ओं.पी. गोंस्वामी ने बताया कि इस अभियान में मिठाई की दुकानो, ज्वैलरी की दुकानो, पेन्टस, नमकीन, मसाले, ब्रेड, आटा-सूजी, वनस्पति तेल, घी चाय, चावल, दाले, बीज, ड्राई फ्रूट तथा अन्य सभी प्रकार के सामान विक्रय करने एवं पैकेज करने वाली संस्थानो का निरीक्षण किया जायेगा। संस्थानो पर मापने व तोलने के यंत्रे का सत्यापन नही पाये जाने पर तथा पैकेज नही पाये जाने पर जब्ती कर अभियोग बनाये जायेंगे।
उन्होने मिठाई के दुकानदारो को मिठाई के साथ डिब्बे का वजन नही करने के लिये निर्देशित किया है। इस अभियान के तहत रसद विभाग के साथ उचित मूल्य की दुकानो, पैट्रोल पम्प वे-ब्रिज आदि का निरीक्षण किया जायेगा।
|