स्व. इंदिरा गांधी की २५ वी पुण्यतिथि मनाई
31 Oct
2009
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गाधी की २५ वी पुण्यतिथि संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। जिला मुख्यालय सहित विभिन स्थानों पर रैलियों का आयोजन किया गया। वही सरकारी कार्यालयो, शिक्षण संस्थाओ में सद्भाव व राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिया। शहर व देहात कांग्रेस की ओर से स्व. इंदिरा गांधी की मूर्तिस्थल पर सर्वधर्म सभा आयोजित की गई। जिसमें कांग्रेस जनों ने स्व.गांधी की पुष्पाजंलि अर्पित कर भावभीन स्मरण किया। सभा में कांग्रेस के प्रदेश सचिव कुलदीप इंदौरा ने कहा की इंदिरा जी ने हिन्दुस्तान को नये आयाम देने के साथ-साथ विश्व पटल पर एक भारत को नई पहचान दिलाई। पूर्व सांसद करण सिह यादव ने कहा की स्व.गंाधी राष्ट्रीय हित में निर्णय लेने की अदमय क्षमता थी। शहर अध्यक्ष जर्नादन कल्ला ने कहा कि उन्होने भारत की एकता व अखण्डता के लिए अपने खून का कतरा तक बहा दिया। सभा मे देहात अध्यक्ष लक्ष्मण कडवासरा, भवानी शंकर शर्मा, रेंवतराम पंवार ,सुरेन्द्र व्यास, सुनीता गौड, अनवर अजमेरी, डॉ बिट्ठल बिस्सा सहित अनेक कांग्रस जन उपस्थित थे। बाद में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पीबीएम अस्पताल में रक्त दान शिविर लगाकर रक्तदान किया। तथा गरीबों को भोजन करवाया।
|