बीकानेर, मूक बधिर फ्रेण्डशिप क्लब द्वारा दो दिवसीय नौवी राज्य स्तरीय मूकबधिर युथ कांफ्रेस डागा पैलेस में आयोजित कि गई कांफ्रेस का उद्घाटन बीकानेर पूर्व से विधायिका सिद्धी कुमारी ने दीप प्रज्लवित कर किया। क्लब के महासचिव नितिन कुमार याग्निक ने बताया कि बीकानेर में अनूठी मूक बधिर कांफ्रेस पहली बार आयोजित की जा रही है। जिसमें राज्यभर के मूक बधिर भाग ले रहे है। इस मूक बधिर कांफ्रेस में दिल्ली से संजय तनेजा की अध्यक्षता जयपुर फै्रण्डसिप क्लब, मिनी राजपाल जयपुर से कम्प्युटर ऑपरेटर ओम टावर, दिलीप कुमार ने विचार रखें। कांफ्रेस में मूक बधिरों की अनेक मांगों पर चर्चा हुई। याग्निक ने 2006 में मूक बधिरों को मिलने वाली पेंशन चालु करने, 1993 से मूक बधिर को सरकारी कोटे के तहत उच्च पद देने, मूक बधिरों को चिकित्सा सेवा निःशुल्क उपलब्ध कराने, बीछवाल में स्थित मूक बधिर विद्यालय में अनुभावी अध्यापक लगाने, सरकारी लोन मूक बधिरों को मिलना चाहिए। कम दरों पर बस व रेल में २५ प्रतिशत रियायत की जगह निःशुल्क यात्रा करनी चाहिए। हर विभाग में इनपेटर कर्मचार होना चाहिए सरकार की तरफ से जिससे मूक बधिरों को कोई तकलीफ न हो।