डॉ. राकेश शास्त्री सोशल एवार्ड से सम्मानित
31 Dec
2007
सरावगी के अनुसार डॉ. राकेश शास्त्री को संस्कृत के क्षेत्र में रचनात्मक लेखन में तीस से ज्यादा पुस्तके प्रकाशित हो चुकी है
बांसवाडा,३१दिसम्बर/ अखिल भारतीय पत्रकार समिति न्यू देहली के ३० वें राष्ट्रीय अधिवेशन में गत २९ दिसम्बर को राज्य के चुरू जिले के सादुलपुर में आयोजित समारोह में बांसवाडा के डॉ. राकेश शास्त्री को संस्कृत के क्षेत्र में सृजनात्मक लेखन हेतु राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित सम्मान समारोह में सोशल एवार्ड से सम्मानित किया गया है।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशीलकुमार सरावगी की अध्यक्षता में एवं सूचना एवं जन सम्फ निदेशालय के पूर्व निदेशक डॉ. अमरसिंह राठौड के मुख्य आतिथ्य में तथा वरिष्ठ पत्रकार माधवशर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. राकेश शास्त्री को प्रशस्ति प्रदान कर एवं शॉ ओढाकर सम्मानित किया गया ।
सरावगी के अनुसार डॉ. राकेश शास्त्री को संस्कृत के क्षेत्र में रचनात्मक लेखन में तीस से ज्यादा पुस्तके प्रकाशित हो चुकी है तथा डायग्राम पद्धति से उनके द्वारा व्याख्या की गई वेदान्त सार को उत्तरप्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा, स्नातक संस्कृत सरला व्याकरण की पुस्तक को राजस्थान संस्कृत अकादमी द्वारा भी पुरूस्कृत किया जा चुका है। इसके अलावा दिल्ली संस्कृत अकादमी के सहयोग से संस्कृत बोध कथा मंजरी और संस्कृत निबन्ध चन्दि्रका प्रकाशित भी हुई है।
|