बांसवाडा,३१दिसम्बर/ ग्रामीणों को स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी से रूबरू कराने एवं सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, केसरपूरा में सरपंच श्रीमती बिनादेवी ताबियार की अध्यक्षता में लोक कलाकारों ने नुक्कड नाटक,लोक नृत्य एवं गीतों के द्वारा जनजागृति का संदेश दिया ।
रविवार को केसरपुर में आयोजित कार्यक्रम में जाने माने लोक कलाकार शिवनाथ रावल के नेतृत्व में कलाकारों ने गणेश वन्दना की स्तुति कर कार्यक्रम की शुरूआत की और इसके पश्चात लोक कलाकारों ने स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी वागडी भाषा में ‘‘ वगर हमज नी वात ‘‘ नामक नुक्कड नाटक प्रस्तुत कर संदेश दिया ।
इस अवसर पर लोक कलाकार शिवनाथ रावल द्वारा वागड न मनक जुवो........ नामक गीत प्रस्तुत कर परिवार कल्याण, महिला समूह, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जनजागृतिपरक संदेश देकर ग्रामीणों को मत्रमुग्ध कर दिया । वहीं लोक कलाकार हरिश रोत ने लोक नृत्य ‘‘ छोरी रे इस्कूल भणवा जाजे............प्रस्तुत कर ग्रामीणों को बालिका शिक्षा के महत्व का संदेश दिया ।
कार्यक्रम में लोक कलाकारों बन्सीलाल, शिवनाथ, प्रेमनाथ एवं नारायणशंकर द्वारा प्रस्तुत ‘‘ वगर भण्यों नटके ‘‘ नुक्कड नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीणों को शिक्षा, पल्स पोलिया, पुरूष नसबंदी के महत्व के संदेश से जनजागृत किया । इसके अलावा नानी छोटो परिवार का सदेशपरक लोकनृत्य एवं गीत तथा गाम-गाम फरे-फरे गीत प्रस्तुत कर शिवनाथ रावल द्वारा समाज की बुराईयो को दूर करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बीनादेवी सरपंच ने कहा कि वर्तमान सरकार के चार वर्ष के दौरान हुए विकास कार्यो की जानकारी दी और उपस्थित ग्रामीणों का आव्हान किया कि लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत संदेशों को आत्मसात करे और न केवल अपने परिवार बल्कि अपने गांव के विकास में योगदान दे। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ ले।
कार्यक्रम में सचिव भवरसिंह सिसोदिया, सहसचिव रमणलाल ताबियार, उपसरपंच कमुडाभाई, नेहरू भाई, रतनाभाई, हरदू बैन, नाननी बैन, जीवीबैन, गंगा बेन, नानुभाई, विजयपाल, पीनीया, खातुलाल सहित बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन शिवनाथ रावल ने किया वहीं आभार की रस्म वार्ड पंच सवराज ने अदा की।