हनुमानगढ , ३१ दिसम्बर। जिले की टिब्बी, संगरिया , हनुमानगढ व पीलीबंगा के चिकित्सा प्रभारियों तथा फिल्ड स्टॉफ की मासिक बैठक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुशीला चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुशीला चौधरी ने बताया कि टिब्बी व संगरिया तहसील के कार्मिको की बैठक मंगलवार २ जनवरी को प्रातः ११ बजे तथा हनुमानगढ व पीलीबंगा तहसील के कार्मिको की बैठक ९ जनवरी को प्रातः ११ बजे आयोजित होगी। उन्हने सम्बन्धित चिकित्सा प्रभारियों तथा फिल्ड में कार्यरत कार्मिकों को गत माह तक मासिक प्रगति सूचना, यु.सी, तथा एसडीआर सहित बैठक में अनिवार्य रुप से उपस्थित होने के लिए पाबंद किया है।