डूंगरपुर ३१ दिसंबर/ राज्य के जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री नन्दलाल मीणा का सोमवार को डूंगरपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। जिला मुख्यालय पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों व शहरवासियों द्वारा स्वागत किया गया।
आज सायं यहां सर्क्रट हाउस पहुंचने पर मीणा को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इसके पश्चात नगरपालिका अध्यक्ष शंकरसिंह सोलंकी, समाजसेवी गजेन्द्रसिंह चौहान, चौरासी विधायक सुशील कटारा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गुरूप्रसाद पटेल, दौलतसिंह राठौड, केवलजी नागदा, वखेचंद शाह, प्रभु पण्ड्या, सुदर्शन जैन, सुरेश फलोजिया, वखेचंद जैन, सुरमाल परमार, लालशंकर सुथार, हरीश पण्ड्या, पार्षद रमा कंसारा,नानूराम पंवार, गिरधर पण्ड्या, मुकेश नागदा,हेमेन्द्र चौबीसा, डॉ. वेलाराम घोघरा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने पुष्पहार पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष शंकरसिंह सोलंकी ने केबिनेट मंत्री मीणा को पगडी पहनाई और मंत्री बनने पर अभिनंदन किया। केबिनेट मत्री मीणा के साथ प्रतापगढ से यहां पहुंचे समाजसेवी गजेन्द्रसिंह चण्डालिया व अरनोद के गोपाल कुमावत का भी स्वागत किया गया।
इसी प्रकार जिला कलक्टर नीरज के. पवन व जिला पुलिस अधीक्षक विजेन्द्र झाला ने भी केबिनेट मंत्री मीणा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर अतिरिक्त कलक्टर एवं जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के परियोजना अधिकारी टी आर जोशी ने जिले में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति और वैकासिक परिदृश्य के बारे में जानकारी प्रदान की। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुलश्रेष्ठ, पुलिस उपाधीक्षक कैलाशदान जुगतावत, जिला शिक्षा अधिकारी मनोज शर्मा, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी दिनेश शर्मा सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
इसके बाद मीणा ने सर्क्रट हाउस सभागार में जनप्रतिनिधियों से विस्तार से चर्चा की और जिले में विकास कार्यों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न सामाजिक संगठनों व शहरवासियों की समस्याएं भी सुनी और मौके पर ही मौजूद विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश प्रदान किए। राज्य के जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री नन्दलाल मीणा ने सोमवार को जिले के एक दिवसीय दौरे पर डूंगरपुर पहुंचने से पूर्व टामटिया और कुशालमगरी में ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत किया गया । इस मौके पर मंत्री मीणा ने जनसमस्याएं भी सुनी।
सागवाडा से डूंगरपुर आते हुए केबिनेट मंत्री मीणा का टामटियां पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने मंत्री को पुष्पहार पहनाएं और गांव की समस्याओं के बारे में जानकारी देते हुए समाधान का आग्रह किया। ग्रामीणों ने गांव में सामुदायिक भवन निर्माण के साथ ही गांव के विद्यालय को उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत करवाने की मांग की। इसी प्रकार ग्रामीणों ने रातेडा फला में पानी के अभाव की भी जानकारी दी और समस्या के निराकरण का आग्रह किया। इस दौरान मंत्री मीणा ने अतिरिक्त जिला कलक्टर टीआर जोशी से इन समस्याओं के बार ेमें जानकारी लेते हुए समाधान के निर्देश दिए।
इसके बाद कुशालमगरी पहुंचने पर सेवानिवृत्ता प्राचार्य रामलाल गरासिया, सेवानिवृत श्रम आयुक्त रूपलाल डामोर और आदिवासी विकास परिषद के सदस्यों ने मंत्री मीणा का पुष्पहार पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर केबिनेट मत्री मीणा के साथ प्रतापगढ के समाजसेवी गजेन्द्रसिंह चण्डालिया व अरनोद के गोपाल कुमावत भी मौजूद थे।