आम जनता को पूरे साल रूलाने वाली महंगाई से नए साल में भी निजात मिलती नहीं दिख रही है। आज जारी ताजा आंकड़ों में 19 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में खाद्य पदार्थो की महंगाई की दर बढ़कर 19.83 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई है। जबकि दिसंबर के दूसरे हफ्ते में यह 18.65 फीसदी थी। लेकिन सरकार इस मंहगाई को रोकने में पूरी तरह से विफल होती जा रही है। मंहगाई की दरों का ग्रफ रोजाना बढता जा रहा है लेकिन सरकार इस और किसी प्रकार से ध्यान नही देने के कारण आज मंहगाई ने आम लोगों की कमर तोड कर रख दी ह। अगर समय रहते इस को नही रोका गये तो वो दिन दूर नही जब लोगे भूख से मरते नजर आयेगें। गेहूं, दाल, चावल, फल व सब्जियों आदि के दाम बढ़ने से महंगाई दर में लगातार वृद्धि हो रही है। सरकार भी महंगाई पर लगाम कसने में विफल रही है।