बीकानेर, 31 दिसंबर। जोशीवाडा यूथ विंग की ओर से आयोजित पुष्करणा चैलेंज कप किक्रेट प्रतियोगिता में गुरुवार को हुए दोस्ताना मैच में पत्रकार इलेवल ने जोशीवाडा यूथ विंग की टीम का 12 रनों से हराया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग को उतरी पत्रकार इलेवन की टीम ने निर्धारित 15 ऑवर में तीन विकेट खोकर 118 रन बनाए। इसमें अंकित बिस्सा ने 34, विमल छंगाणी ने 22 नाबाद, रविन्द्र हर्ष ने 18 तथा संजय जोशी ने 10 रन बनाए। जयनारायण बिस्सा, सुरेश बोडा, सिद्धार्थ जोशी, राकेश आचार्य ने भी बेहतरनी पारी खेली। यूथ विंग की ओर से फन्ना भा ने दो विकेट लिए। जबकि एक विकेट मनोज जोशी ने लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूथ विंग की टीम ने अंतिम ऑवर तक संघर्ष किया किन्तु वह जीत हासिल नहीं कर पाई। यूथ विंग की ओर से मनोज जोशी, फना भा, वेणुराज, अनिल जोशी, हर्षवर्धन जोशी, रमेश जोशी ने शानदार पारी खेली। पत्रकार इलेवन की ओर से सिद्धार्थ जोशी ने दो तथा नीरज जोशी, जयनारायण बिस्सा, विमल छंगाणी, शिव भादाणी, राकेश आचार्य, संजय जोशी ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विमल छंगाणी को दिया गया। इससे पूर्व जार के महासचिव बी. जी. बिस्सा ने दोनों टीमों से परिचय लिया।
कल दूधिया रोशनी में होगा फाइनल मैच
, जोशीवाडा यूथ विंग की ओर से पुष्करणा स्टेडियम में चल रही पुष्करणा चैलेंज किक्रेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार को दूधिया रोशनी में (नाइट मैच) खेला जाएगा। इसके लिए पुष्करणा मैदान के चारों और छह टावर लगाए गए हैं। कुल 250 मरकरी लाइटें इन टावरों पर लगाई गई ह। विंग के प्रवक्ता गिरधर जोशी ने बताया कि फाइनल मैच सायं 6.30 बजे शुरू होगा। मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षा निदेशक एस. एस. बिस्सा मुख्य अतिथि होंगे। आयोजन सचिव हर्षवर्धन जोशी ने बताया कि समारोह के विशिष्ट अतिथि सी. ओ. सिटी पुलिस मुरलीधर किराडू, उद्योगपति कन्हैयालाल कल्ला, ज्योतिषाचार्य हर्षा महाराज तथा अमरनाथ हर्ष होंगे। उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान पुष्करणा जागृति स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा। यूथ विंग के अध्यक्ष महेन्द्र हर्ष ने बताया कि विजेता को ट्राफी तथा खिलाडियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए जाएंगे। इसके अलावा व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे। बेस्ट हूटर, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फिल्डिंग, बेस्ट बेट्स मैन के भी पुरस्कार दिए जाएंगे।