केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलेजा से राज्य के जनजाति विकास मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालविया ने ग्रहण किया पुरस्कार
नई दिल्ली, केन्द्रीय आवास, शहरी गरीबी उन्मूलन एवं संस्कृति मंत्री कुमारी शैलेजा ने राजस्थान को ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों के लिए दस लाख आवास बनाने की महत्वाकांक्षी योजना की शुरूआत करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सराहना करते हुए इस योजना की बेहतर क्रियांविती के लिए नई दिल्ली में बुधवार को हडको के 42वें वार्षिक समारोह में राज्य के जनजाति क्षेत्रीय विकास, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालविया को अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया है।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलेजा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रा में गरीबों के लिए पक्के मकान बनाने की पहल सर्वप्रथम राजस्थान द्वारा की गई और गत् वर्ष तीन जून को राष्ट्रीय सलाहकार परिषद एवं यू.पी.ए. अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्य के आदिवासी क्षेत्रा बांसवाड़ा से इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरूआत की थी।
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रा में आवास योजना की शुरूआत करने के लिए राजस्थान को देश का आदर्श राज्य बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि अन्य प्रदेश भी इसका अनुसरण करेंगे। कुमारी शैलेजा ने बताया कि यू.पी.ए. सरकार ने गत सात वर्षो में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रा के लोगों, विशेषकर गरीबों को आवास सुविधा मुहैया करवाने की दिशा में गंभीर प्रयास किए हैं और राजस्थान की पहल को देखते हुए अन्य प्रदेश भी आगे आने लगे हैं।
हडको अवार्ड ग्रहण करने के बाद राजस्थान के ग्रामीण विकास एवं पंचायतराज मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालविया ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की दूरदर्शिता से प्रदेश में इंदिरा आवास योजना के मकानों को शामिल करते हुए तीन वर्षो में दस लाख मकान बनाने की महत्वाकांक्षी योजना तैयार की गई और इसके लिए हडको से 3400 करोड़ रू. का ़ऋण लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ विशेषकर बी.पी.एल. परिवारों को मिल रहा है।
मालविया ने बताया कि यदि इंदिरा आवास योजना के अन्तर्गत मकान बनने का इंतजार किया जाता तो इन गरीब परिवारों को अपनी बारी आने के लिये बीस वर्षो तक इंतजार करना पड़ता, लेकिन मुख्यमंत्री गहलोत ने तीन वर्षो में इस योजना को अमलीजामा पहनाने का संकल्प लेकर गरीबों को उनके पक्के मकान बनाने का सपना पूरा करने का प्रयास किया है।
उन्होंने बताया कि दस लाख मकान बनाने की इस योजना के अन्तर्गत हडको से लिये गये 3400 करोड़ रू. के ऋण से तीन वर्षो में मुख्यमंत्री ग्रामीण बी.पी.एल. आवास योजना में 6.80 लाख आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया है। शेष 3.20 लाख मकान इंदिरा आवास योजना के अन्तर्गत बनाने का लक्ष्य है।
मालविया ने बताया कि हडको द्वारा स्वीकृत 3400 करोड़ रू. ऋण के अन्तर्गत वर्ष 2011-2012 में 1400 करोड़ रू. स्वीकृत किए गये हैं जिनमें से राज्य को 950 करोड़ रू. प्राप्त हुए और राज्य सरकार द्वारा तत्काल 99 प्रतिशत स्वीकृतियां जारी कर दी गई। हडको ने योजना की इस तीव्र गति और बेहतर क्रियांविती के लिए राज्य को विशेष अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया है। उन्होंने बताया कि योजना के अन्तर्गत प्रदेश में 2.09 लाख मकान प्रगति पर हैं और 58 हजार से अधिक मकान पूर्ण हो चुके हैं।
मालविया ने केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलेजा को राजस्थान आने का निमंत्राण दिया। साथ ही अनुरोध किया कि प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रा के बी.पी.एल. परिवारों को पक्के मकान बनाने के लिए और अधिक केंद्रीय मदद दिलवाई जाये। |