जयपुर एवं अजमेर के रेलवे स्टेशनों को विश्व स्तरीय बनाया जाए डॉ. जोशी
29 Apr
2010
जयपुर जयपुर के सांसद डॉ. महेश जोशी ने केन्द्रीय रेल मंत्री ममता बनर्जी से आग्रह किया कि जयपुर और अजमेर रेलवे स्टेशनों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से युक्त करने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने के लिए सम्बधित विभागों को हिदायत दी जाए। डॉ. जोशी ने लोकसभा में नियम 377 के अधीन सूचना प्रदान कर यह मामला उठाया। उन्होंने सदन को जानकारी दी कि वर्ष 2॰॰9-1॰ के रेल बजट भाषण में केन्द्रीय रेल मंत्री ने देश के 5॰ रेलवे स्टेशनों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से युक्त विश्व स्तरीय स्टेशनों के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। उन पचास रेलवे स्टेशनों में जयपुर और अजमेर के रेलवे स्टेशन भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि पिछला बजट सत्र बीत जाने के बाद भी जयपुर और अजमेर के रेलवे स्टेशनों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से सम्पन्न करने के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने रेल मंत्री से आग्रह किया कि रेल बजट में किए गये वायदे के अनुरूप बिना किसी विलम्ब के जयपुर एवं अजमेर रेलवे स्टेशनों के साथ ही अन्य घोषित रेलवे स्टेशनों को भी विश्वस्तरीय बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाये।
|