विधार्थी मित्रों ने भीख मांग कर प्रर्दशन किया
31 May
2010
बीकानेर विधार्थी मित्र शिक्षक संघ के तत्वाधान में बीकानेर विधार्थी मित्र शिक्षक संघ द्वारा अपनी सात सुत्री मांगो को व समस्याओं को लेकर पिछले १२ दिनों से शिक्षा निदेशालय पर धरने पर बैठे है। इस दौरान लगातार प्रर्दशन किया जा रहा है। इसके चलते आज विधार्थी मित्रों ने शिक्षा निदेशालय परिसर में भीख मांगकर अपनी भावनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। विधार्थी मित्र शिक्षक संघ के जिलाअध्यक्ष जगदीश कडवासरा ने बताया कि भीख से जो पैसे जमा होगें उन्हे मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजा जायेगा। लेकिन जब विधार्थी मित्र अपना ज्ञापन देने पारम्भिक निदेशलय गये तो वहॉ पर कोई भी अधिकारी उनका ज्ञापन लेने के लिए नही थे। रतन सिंह भाटी, कमल सक्सैना, महावीर पंचारिया, अजित देरासरी, उर्मिला, कमला व्यास, आदि आज धरने पर बैठे। आज के धरने को सम्बोधित करते हुए कडवासरा ने कहा कि अगर राज्य सरकार पांच जून कि उनकी मागें नही मानी तो अब उग्र आन्दोंलन किया जायेगा जिसकी पूरी जिम्मदारी राज्य सरकार की होगी।
|