फैकल्टि डवलपमेंट कार्यक्रम का समापन समारोह कल
6 May
2010
|
Navratri Special on

|
बीकानेर अभियांत्रिकी महाविघालय बीकानेर के नवाचार एवं उधमिता विकास केन्द्र द्वारा आयोजित किए जा रहे फैकल्टि डवलपमेंट कार्यक्रम के चौथे दिन तीन सत्रों एवं एक औघोगिक भ्रमण का कार्यक्रम रखा गया। राजस्थान सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के बीकानेर कार्यालय के शोध अधिकारी राजेन्द्र राणा ने प्रथम सत्र में प्रतिभागियों को पेटेंट एवं उससे जुडी महत्वपूर्ण सरकारी जानकारियों से अवगत कराया वहीं दूसरी ओर दूसरे सत्र में इसी विभाग के जितेन्द्र काम्बोज ने विज्ञान एवं तकनीकी आधारित लोगों कार्यक्रम के तीसरे सत्र में पीटी एजूकेशन बीकानेर के संचालक अरविंद सारस्वत ने नवाचार एवं बिजनेस मॉडल पर विषद व्याख्यान प्रस्तुत किया। सारस्वत ने बताया कि वहीं व्यक्ति सफल व्यवसायी हो सकता है जिसने किसी कार्य को छोटा या बडा न समझ कर उसें नवाचार एवं सृजनात्मकता से किया हो। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में एक औघोगिक भ्रमण का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागियों को स्थानीय लक्ष्मी वूलन मील के उत्पादान कार्य संचालन एवं विभागीय कि्रया कलापों का अवलोकन किया। लक्ष्मी वूलन मील के संचालक कमल कल्ला ने प्रतिभागियों को वूलन ओपनर मशीन, टीजर मशीन फोर मिक्सिंग लूबिक्रेंट एवं केमिकल्स, कार्डिंग मशीन, रिंग फे्रम, टवीस्टर, रेलींग मशीन, वूलन वाशिंग मशीन, डाईंग मशीन पैकिंग मशीन, उपं एक्सपोट पैंकिग मशीन आदि का कार्य स्थन पर प्रशिक्षण देकर इसमें समय समय पर हो रहे तकनीकी एवं व्यवहारगत विकास को श्रृंखला बद्ध प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ गिरिराज किराडू ने बताया कि कार्यक्रम का समापन समारोह कल रखा गया है जिसमें नगर के महापौर भवानी शंकर शर्मा मुख्य अतिथि एवं नगर विकास न्यास के सचिव हनुमान सिंह शेखावत विशिष्ट अतिथि तथा प्राचार्य प्रो एम पी पूनिया कार्यक्रम के अध्यक्ष होंगे। इसी अवसर पर नवाचार एवं उधमिता विकास केन्द्र द्वारा प्रकाशित बेसिक्स आफ इंटरप्रिनोयरसिप पुस्तक का विमोचन किया जायेगा
|