Home >News >> Medical | अरूणा व्यास को भारत सरकार की प्रतिष्ठित शोध फैलोशिप
| | 27 Jun 2012
Add comment Mail
Print
Write
to Editor
|
बीकानेर, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत स्थापित भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद् ने बीकानेर मूल की अरूणा व्यास को देश की प्रतिष्ठित पोष्ट डाक्टरल फैलोशिप प्रदान की है। पोष्ट डाक्टरल फैलोशिप के तहत अरूणा को भारत सरकार द्वारा प्रतिमाह 18 हजार रूपये की राशि शोधवृति के रूप में प्रदान की जायेगी। भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद्, भारत सरकार के सहायक निदेशक हरिश शर्मा ने बताया कि पोष्ट डाॅक्टरल फैलोशिप के तहत अरूणा ‘लोक संस्कृति, समाज एवं पारिस्थितिकी संतुलन’ विषय पर कार्य कर भारत सरकार को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। अरूणा यह कार्य देश के ख्यातनाम समाजविज्ञानी राजीव गुप्ता के निर्देशन में करेगी। अरूणा लोक संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण से संबद्ध विषयों में पत्र-पत्रिकाओं में अर्से से लेखन करती आ रही है। भारत सरकार द्वारा स्वीकृत शोध कार्य के तहत वह लोक संस्कृति के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण की हमारी समृद्ध परन्तु लुप्त होती जा रही परम्पराओं के साथ ही पारिस्थितिकी संतुलन से संबद्ध महत्वपूर्ण आयामों पर कार्य करेगी। अरूणा व्यास सेवानिवृत बैंक प्रबंधक सुरेन्द्र प्रकाश जोशी की पुत्री और राज्य सरकार में सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी तथा कवि, आलोचक और स्तम्भकार राजेश कुमार व्यास की पत्नि है।
|
|
|
Post Your Comments to this News Posting Rules |
|

| | | | | Related Tags : Siver line , Bikaner, Railway line , bikaner, Nokha, rajasthan sarkar, keshuri methi, chatargadh, festival, nimal bharat abhiyan, aarti dogra, mahendra singh shekhawat, napasar, rismalsar purohitan, Bikaner Raising Day, IAS trainees | |
| |
 |
Priet Zinta Recieving Award from Rajathan Governer Mr.s Margaret Alva | | More Photo |
|
|