जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे सिंधिया ने पूना इन्फोग्राफिक्स जयपुर द्वारा प्रकाशित राजस्थान रिपोर्टर डायरेक्टरी का विमोचन किया। मुख्यमंत्री निवास 8 सिविल लाइन्स पर आयोजित श्रीमद्भागवत गीता पाठ के समापन अवसर पर हुए विमोचन कार्यक्रम में चिकित्सामंत्री भवानी जोशी, टिब्बी के विधायक धर्मेन्द्र मोची, पूना इन्फोग्राफिक्स के निदेशक संदीप शर्मा व डायरेक्टरी के संपादक लक्ष्मीकांत शर्मा, आईएनआईएफडी के डायरेक्टर ब्रह्म भाटिया व फैशन डिजायनर पारूल भाटिया सहित अनेक पत्रकार उपस्थित थे। मुख्यमंत्री से विमोचन के बाद इस डायरेक्टरी की प्रतियां जयपुर के पत्रकारों व सरकारी अधिकारियों व वही सिविल लाइन्स में स्थित पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के महासचिव अशोक गहलोत के निवास पर जाकर उन्हें भी प्रति भेंट की गई तथा सभी ने इस महत्वपूर्ण डायरेक्टरी को सराहा व संपादक मंडल को बधाई दी। ज्ञात रहे कि इस डायरेक्टरी में प्रदेश भर के पत्रकारों व प्रदेश के 33 जिलों के विधायकों, जिला कलक्टर व जिला प्रमुख तथा जिला पुलिस अधीक्षक सहित राजस्थान सरकार के सभी मंत्रियों के दूरभाष व निजी मोबाइल नम्बरों का संकलन किया गया हैं। डायरेक्टरी के संपादक लक्ष्मीकांत शर्मा ने कहा कि यह डायरेक्टरी आम वर्ग के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी तथा एक जिले के पत्रकारों का दूसरे जिलों के पत्रकारों से सम्पर्क बना रहेगा।
|