KhbarExpresswww.khabarexpress.com

India Yellow Pages - rajb2b.com

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

UniqueIdea.net Softwares SMS Jokes Poems Story Time Pass Facts

Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


सेवा का सम्मान : मंगलचंद रंगा सम्मानित
13 Aug 2010

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


Badmintio Coach Mangal Chand Rangaबीकानेर, पिछले दिनों बीकानेर के करणीसिंह स्टेडियम में स्थित इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय बैंडमिंटन रैंकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता बीकानेर बैंडमिंटन एसोसिएशन और महाराजा करणीसिंह खेल प्रतिभा खोज संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता मे उद्घाटन समारोह में बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल द्वारा बैंडमिंटन खेल के राजस्थान में भीष्म पितामह माने जाने वाले नौ बार लगातार राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियन मंगलचंद रंगा का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में व्यापार उद्योग मण्डल द्वारा बैंडमिंटन खेल में राजस्थान को दी गई सेवाओं के लिए मंगलचंद रंगा को 51000 रूपये नकद, प्रशस्ति पत्र, शॉल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंगलचंद रंगा को यह सम्मान व्यापार उद्योग मण्डल की ओर से अध्यक्ष शिवरतन अग्रवाल सचिव कन्हैयालाल बोथरा व बीकानेर के जिला प्रमुख रामेश्वर डडी द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम म अंतर्राष्ट्रीय धावक गोपाल सैनी और अर्जुन अवार्डी फुटबॉलर मगन सिह राजवी भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि मंगलचंद रंगा बैंडमिंटन खेल में जानी मानी हस्ती है और कईं राष्ट्रीय स्तरीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शिकरत करते हुए कई खिताब जीते हैं। मंगलचंद रंगा ने लगातार 22 साल तक उत्तर रेलवे का बैंडमिंटन खेल में प्रतिनिधित्व किया है। रंगा राष्ट्रीय बैडमिंटन के नौ बार लगातार चैंम्पियन भी रहे हैं। अपने खेल जीवन में रंगा ने कईं खिलाडी भी तैयार किए हैं जो आज राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं। वर्तमान में मंगलचंद रंगा बैंडमिंटन की राज्य स्तरीय चयन समिति के अध्यक्ष है। वर्तमान में राजस्थान में बैंडमिंटन का उभरता सितारा सुनीता भाटी भी मंगलचंद रंगा के सानिध्य में ही अपना खेल तैयार कर रही है। इस अवसर पर बोलते हुए बीकानेर के जिला प्रमुख रामेश्वर डूडी ने कहा कि मंगलचंद रंगा ने खेल के माध्यम से समाज को जो अपनी सेवाऍं दी है उसे हमेशा याद रखा जाएगा। डूडी ने कहा कि रंगा जैसे लोगों ने ही बैंडमिंटन खेल को नई पहचान दिलाई है। इस अवसर पर संबोतधित करते हुए व्यापार मण्डल के अध्यक्ष शिवरतन अग्रवाल ने कहा कि रंगा ने अपने जीवने को बैडमिंटन के प्रति समर्पित करते हुए न केवल खुद अच्छे खिलाडी बने है वरन् अन्य खिलाडी को तैयार करने मे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अग्रवाल ने कहा कि रंगा की मेहनत का ही परिणाम है कि आज बीकानेर सहित पूरे राजस्थान से बैंडमिंटन खेल के खिलाडी तैयार हो रहे ह। कार्यक्रम में महाराजा करणीसिंह खेल प्रतिभा खोज संस्थान के अध्यक्ष व अर्जुन अवार्डी फुटबॉलर मगनसिंह राजवी ने विचार रखते हुए कहा कि मंगलचंद रंगा अनुशासित सिपाही की तरह खेल के मैदान में खिलाडी तैयार करते हैं। राजवी ने कहा कि रंगा के खेल व खेल के प्रति समर्पण की भावना से वे व्यक्तिगत रूप उनसे प्रभावित है और रंगा जैसे प्रशिक्षकों ने ही खेल जगत को नए आयाम दिए है। कार्यक्रम में महाराजा करणीसिंह खेल संस्थान के सचिव वीरेन्द्र राठौड, संयुक्त आयकर आयुक्त निगम, मूलचंद रंगा, चंद्रेश हर्ष, सहित खेल जगत से जुडे कईं खिलाडयों व शहर के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Badminton Mangal Chand Ranga Shivratan Agarwal Bikan

Pelagian Dictionary

सम्मान
मंगलचंद
रंगा
सम्मानित


Comments to this News

GURU G PRANAAM HARDIK BADHAI CONGRATULATION , DILIP SINGH (8/13/2010 4:23:02 AM)


RANGA G AAPKA SAMMAN BANDMINTAN KA SAMMAN HAI HEARTLY CONGRATULATION SIR , MANOHAR (8/13/2010 2:49:58 AM)


आदरणीय मंगलचन्द जी रंगा को हार्दिक बधाई ।, हर्ष वर्द्धन हर्ष (8/13/2010 12:36:39 PM)


HEARTLY CONGRATULATION DEAR RANGA G , MANGAL CHAND SUTHAR (8/19/2010 11:11:04 AM)



 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Ayesha Takia in Movie No Smoking


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares