बीकानेर छह वर्ष बाद कडी सुरक्षा के बीच कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। आईकार्ड से एंट्री की बाध्यता के चलते लंबी कतारें नहीं लगीं लेकिन छात्रों में उत्साह देखते ही बन रहा है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आठ बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर एक बजे तक खत्म हुआ। शुरुआत में मतदान काफी धीमा है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव व संयुक्त सचिव पद पर भारी पुलिस जाब्ते के बीच विद्यार्थियों ने उत्साह से मतदान किया। सुबह 8 बजे से एक बजे तक चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होने के 1 घंटे बाद मतगणना का काम शुरू हो गया। सुबह से ही प्रत्याशी व उसके समर्थक मतदाताओं को मतदान स्थल पर लाने के लिये दौड धूप करने में जुट गए। कॉलेजों के बाहर मतदाताओं व उनके समर्थकों की भारी भीड जुटी रही। वहीं चुनाव लड रहे प्रत्याशियों के परिवार जन भी मतदाताओं से वोट करने की अपील करते देखे गये। अलग-अलग कॉलेजों में बनाये गये बूथों पर पहचान पत्र के बाद मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। कहीं लम्बी-लम्बी कतारों में कतारबद्ध होकर वोट डाले गये तो कहीं रह-रह कर मतदान की प्रक्रिया चल रही थी। मतदान केन्द्रों के बाहर पुलिस का भारी जाब्ता व मोबाइल टीमें भी गश्त करती नजर आई। मतदान केन्द्रों से लगभग 1॰॰ मीटर की दूरी पर चुनाव लड रहे प्रत्याशियों ने अपना कैम्प लगा रखा था, जहां से मतदाताओं को मतदान के दिशा निर्देश भी दिये जा रहे थे। उधर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिये डूंगर कॉलेज में भारी पुलिस जाब्ता लगाया गया था। हजारों की तादाद में कॉलेज परिसर के बाहर प्रत्याशियों के समर्थक अलग-अलग गुटों में खडे थे। वहीं छात्राओं के कॉलेजों में भी प्रत्याशी एक-एक वोट को मतदान केन्द्रों तक पहुंचाने के लिये सुबह से ही दौड धूप कर रहे थे। कॉलेजों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 55 से 65 प्रतिशत के बीच मतदान हुआ है। चुनाव परिणामों को देखते हुए साफ जाहिर है कि कॉलेज चुनावों में एबीवीपी व एसएफआई ने अपना परचम फहराया वहीं एनएसयूआई का सफाया हो गया है।
विजय प्रत्याशी के नाम
रामपुरिया कॉलेज बालकिशन महावीर प्रसाद गौरव शर्मा लखन पारीक
बिनानी कॉलेज तरूण बिस्सा, इंदूबाला, राजश्री व्यास, दुर्गा पुरोहित
जैन कन्या कॉलेज श्वेता कोचर, प्रियंका सुरणा,
जैन पीजी कॉलेज अनिल विशनोई, रामनिवास जाट
बैसिक पीजी कॉलेज अभिष्क थानवी, रामचन्द्र तर्ड,संजय ओझा, नवरत्न जोशी
एम.एस कॉलेज सुमिता व्यास
नेहरू शारदा पीठ अरूण सिंह,प्रशात हर्ष, नरेश विश्नोई
डुंगर कॉलेज भागीरथ मूंढ