महर्षि दघीचि जयंति पर प्रतिभा सम्मान समारोह 15 को
27 Aug
2010
बीकानेर मानव कल्याण समिति एंव राष्ट्रीय ब्राहमण मंच के सयुक्त तत्वाधान में व्यगमूर्ती महर्षि दघीचि जयंति पर प्रतिभा सम्मान समारोह एंव मानव सुरक्षा में त्याग का महत्व विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। मानव कल्याण समिति के अध्यक्ष मदन गोपाल तिवाडी ने बताया कि सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं में पत्रकार, प्रेस फोटोग्राफर, रंगकर्मी, समाजसेवी, एडवोकेट शामिल है। तिवाडी ने बताया कि यह सभी अपना आवेदन बायोडॉटा एंव दो कलर फोटो पासपोर्ट साईज के साथ मानव कल्याण समिति के कार्यालय बंगला नगर में जमा करवाएं।
|