जयपुर, सूचना एवं जन सम्फ राज्यमंत्री अशोक बैरवा ने कहा कि राज्य के सूचना केन्द्रों के आधुनिकीकरण पर लिए सरकार विशेष ध्यान दे रही है। इसके प्रथम चरण में संभाग स्तर के सूचना केन्द्रों में उदयपुर सूचना केंद्र के आधुनिकीकरण का कार्य प्राथमिकता से करवाया जायेगा।उन्होंने सूचना केन्द्रों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने की जरुरत बताते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री से आग्रह कर वित्त विभाग से और अधिक वित्तीय प्रावधान सूचना केन्द्रों के लिए करवाने के प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिद्वंद्विता के दौर में संचार सेवाओं का सुदृढीकरण भी परमावश्यक हो गया है। सूचना एवं जनसम्फ कार्यालय में आधुनिक संचार माध्यमों की स्थापना कर सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाए जाने के भी प्रयास किए जाएंगे। सूचना एवं जन सम्फ राज्यमंत्री ने सूचना एवं जन सम्फ कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर सभी शाखाओं के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने संदर्भ सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने की जरुरत बतायी और कहा कि विभागीय प्रकाशन ‘सुजस’ का लाभ जन-जन को मिले। उन्होंने युवाओं को केरियर मार्गदर्शन व प्रतियोगी सामग्री की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने ऐतिहासिक मुक्ताकाशी रंगमंच, कलादीर्घा एवं सभागार को देखकर प्रसन्नता जाहिर की और इनके अधिकाधिक उपयोग की जरुरत बताई।
बैरवा ने कर्मचारियों के व्यक्तिगत अभाव अभियोगों को सहानुभूतिपूर्वक सुना।