बीकानेर, रामदेवरा मेले में यात्रियो को बसों में बस की यात्री क्षमता से अधिक लोग न बैठे इसके लिए परिवहन विभाग व रोडवज दोनों संयुक्त रूप से निगरानी रखेंगे । साथ ही पैदल यात्रिायों की सुरक्षा के लिए सडक पर यातायात नियंत्रित एवं व्यवस्थित रहे इसके पक्के बंदोबस्त किये जायेंगे। इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट व जिला कलक्टर श्रेया गुहा ने एक आदेश में रामदेवरा मला के दौरान पद यात्रिायों को और बसों में यात्राा सुरक्षित करवाने के लिए पुलिस,रोडवेज एवं परिवहन विभाग को दिशा-निर्देश दिये है। उन्होंने मेले के दौरान संभावित सडक दुर्घटना को रोकने के लिए निजी वाहनों,राजकीय वाहन निजी बसों में सीटों से अधिक सवारियों को रोकने के लिए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। साथ ही उन्होंने रोडवेज को यात्रिायों की संख्या के आंकलन के अनुसार बसों की व्यवस्था करने तथा एक बस में निर्धारित सीट संख्या से अधिक टिकट नहीं दिये जाने के भी निर्देश दिये। जिला मजिस्टट ने आदेश में कहा कि जिले की गंगानगर रोड,जोधपुर रोड तथा जयपुर रोड से यात्राी वाहन जेेसलमेर की ओर जाते है। अतः मले के दौरान दुर्घटना संभावित स्थलों का चिन्हित करते हुए गति अवरोधक तथा चैक पोस्ट स्थापित किये जाये। साथ ही मला अवधि में निरन्तर चैकिंग स्टाफ की पुख्ता व्यवस्था की जाये। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित मानदण्डों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने दुर्घटना संभावित मुख्य-मुख्य स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने के भी संबंधित विभाग को निर्देश दिये हैं।