बीकानेर पश्चिमी राजस्थान खेल लेखक संघ के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय खेल दिवस समारोह का आगाज शुक्रवार को हुआ। समारोह के प्रथम दिन स्थानीय मींडा महाराज इण्डोर स्टेडियम में महिला एवं पुरुष वर्ग के प्रदर्शन बैडमिंटन मैच आयोजित किए गए। पुरुष वर्ग में गोविन्द नारायण पुरोहित ने बालमुकुंद पुरोहित को तथा महिला वर्ग में आरती कल्ला ने राधिका पुरोहित को हराया। बैडमिंटन प्रशिक्षक नारायण दास पुरोहित के मार्गदर्शन में हुए इन मैचों से पूर्व अतिथियों का स्वागत किया गया। संघ के अध्यक्ष मनोज व्यास के अनुसार खेल दिवस समारोह के दूसरे दिन 28 अगस्त को नालंदा पब्लिक स्कूल में जूडो-कराटे कला का प्रदर्शन किया जायेगा। प्रशिक्षक प्रीतम सैन के निर्देशन में 16 ब्लेकबेल्ट धारी खिलाडी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। महामंत्री मनीष जोशी ने बताया कि समारोह के तीसरे दिन अजीत फाउण्डेशन में 29 अगस्त को सुबह 11 बजे स मान समारोह आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष आत्माराम भाटी ने किया। जबकि अतिरिक्त महामंत्री जुगल व्यास ने आभार जताया।