Home >News >> National | ‘सिंगल विंडो योजनान्तर्गत‘ के तहत दी जाने वाली सुविधाओं की समीक्षा
| | 29 Aug 2007
Add comment Mail
Print
Write
to Editor
|
बीकानेर,२९ अगस्त। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) राजेन्द्र मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय सर्वाधिकार प्राप्त समिति की बैठक में जिले में ‘सिंगल विंडो योजनान्तर्गत‘ विभिन्न इकाईयों को दी जाने वाली सुविधाओं की समीक्षा हुई।
कलेक्ट्रेट सभागार में बुधावार को हुई बैठक में मिश्रा ने कहा कि सिंगल विडो के तहत आवेदन करने वाले उद्यमियों की समस्या को निर्धारित अवधि में निराकरण हो। साथ ही आवेदनों में रही कमी की पूर्ति के लिए समय पर उन्हें अवगत कराना चाहिए। विभाग स्तर पर किसी भी प्रकार की शिथिलता न रहे। उन्होंने लम्बित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि आगामी बैठक में उद्यमी को बुलाया जावे, जिससे स्थिति की सही तस्वीर सामने आ सके।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक आर.एस.अवस्थी ने बताया कि माह जुलाई में सिंगल विंंडो योजना में एक भी आवेदन नहीं मिला है। लघु उद्योग इकाईयों के लम्बित प्रकरणों में विद्युत निगम के पास अगस्त तक ५२ प्रकरण लम्बित थे,जिनमें से ११ प्रकरणों का निस्तारण कर दिया है। शेष ४१ प्रकरण भी उद्यमी स्तर पर कमीपूर्ति के अभाव में लम्बित है। उन्होंने बताया कि विरिष्ट फैक्ट्री एवं बायलर्स,राजस्थान प्रदूषण नियंत्राण मंडल एवं जलदाय विभाग से संबंधित एक प्रकरण लम्बित नहीं है। बैठक में अधीशासी अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग मेघराज मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
|
|
| | Comments On This Story | Our reader Nagendra Pratap Says I am information about address cartificate proof no. 45709209416 is true download or not Holder- Manoj Kumar Singh S/o Vijay Singh Add- Pakari Sevar Meja Khairagadh Allahabad 212305 (2011-09-01 02:21:57) | |
Post Your Comments to this News Posting Rules |
|
 |
Priet Zinta Recieving Award from Rajathan Governer Mr.s Margaret Alva | | More Photo |
|
|